Ayushman Card Bimari List 2023: भारत सरकार के द्वारा देश के नागरिकों के हित के लिए उनको फ्री इलाज की सुविधा दी जाती है। यह सुविधा लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के द्वारा प्रदान की जाती है। इस कार्ड के द्वारा देश के किसी भी व्यक्ति को अपने इलाज के लिए सरकार के द्वारा 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिससे की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का व्यक्ति अपनी बिमारी का इलाज करा सकें।
आज हम आपको हमारे इस लेख में बताएंगे Ayushman Card Bimari List 2023 व आयुष्मान कार्ड से कौन कौन सी बीमारी का ईलाज हो सकता है। अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बना हुआ है और भी आयुष्मान कार्ड बिमारी लिस्ट देखना चाहते है। तो इस आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अन्त तक अवश्य पढ़े।
Ayushman Card Bimari List 2023: Overview
योजना का नाम | आयुष्मान भारत योजना |
कार्ड का नाम | Ayushman Card |
लेख का नाम | Ayushman Card Bimari List |
आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य कवरेज की राशि? | ₹ 5 लाख प्रति वर्ष |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Ayushman Card Bimari List 2023
आयुष्मान कार्ड के अन्तर्गत भारत सरकार के द्वारा कई गंभीर बीमारियों का निशुल्क इलाज किया जाता है। इजाल के साथ-साथ इस कार्ड के द्वारा लोगों को कई प्रकार की अन्य मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत लगभग 1,578 बीमारियो का इलाज किया जाता है। भारत सरकार की ओर से जारी Health Benefit Package की नई लिस्ट (HBP 2.0) इनके नामो से लिस्ट जारी कर दी गई है।
Ayushman Card Bimari List (आयुष्मान कार्ड बिमारी लिस्ट)
स्वास्थ्य समस्या (Specialty) का प्रकार | स्पेशलिटी मे शामिल ट्रीटमेंट पैकेजो की संख्या | ट्रीटमेंट पैकेंजो मे शामिल चिकित्सा प्रक्रिया की संख्या |
मूत्र रोग से जुड़े इलाज (Urology) | 94 | 143 |
कैंसर का ऑपरेशन (Surgical Oncology) | 76 | 120 |
कैंसर का रेडिएशन थेरेपी से इलाज (Radiation Oncology) | 14 | 35 |
गम्भीर चोटो के कारण शरीर मे उत्पन्न हुई समस्याओं का इलाज (Polytrauma) | 10 | 21 |
प्लास्टिक सर्जरी और अंग सुधार संबंधी सर्जरी वाले इलाज (plastic & Reconstructive Surgery) | 8 | 12 |
छोटे बच्चों का ऑपरेशन (Pediatric surgery) | 19 | 35 |
छोटे बच्चो से जुड़े इलाज (Pediatric Medical Management) | 46 | 65 |
नाक, कान, गले से सम्बन्धित बिमारियो का इलाज (Otorhinolaryngology) | 35 | 78 |
विकलागंता से जुड़ी समस्याओं का इलाज (Orthopedics) | 71 | 132 |
मुख, जबड़े, चेहरे से जुड़ी समस्याओं का इलाज (Oral and Maxillofacial Surgery) | 7 | 9 |
आंखो से जुड़ी समस्याओं का इलाज (Ophthalmology) | 40 | 53 |
प्रसूति/प्रजनन अंगो से जुड़ी समस्याओं का इलाज (Obstetrics & Gynecology) | 59 | 77 |
मस्तिष्क व तंत्रिका तंत्र जुड़ी समस्याओं का इलाज (Neurosurgery) | 54 | 82 |
नवजात शिशुओ से जुड़ी बिमारियो का इलाज (Neonatal care Package) | 10 | 10 |
मानसिक विकारो से जुड़े इलाज (Mental Disorders) | 10 | 10 |
कैंसर से जुड़े इलाज (Medical Oncology) | 71 | 263 |
आंतरिक तंत्रिका विकिरण सम्बन्धित इलाज (Interventional Neuroradiology) | 10 | 15 |
सामान्य ऑपरेशन वाले इलाज (General Surgery) | 98 | 152 |
सामान्य चिकित्सा से जुड़े इलाज (General Medicine) | 76 | 98 |
आपातकालीन रूप पैकेज जिनमे 12 घंटे से कम भर्ती की जरूरत हो (Emergency Room Package) | 3 | 4 |
ह्रदय-छाती और वाहिकाओं से जुड़े इलाज (Cardiothoracic & Vascular Surgery) | 34 | 113 |
ह्रदय रोग से जुड़े इलाज (Cardiology) | 20 | 26 |
जलने-कटने या घाव सम्बन्धित शारीरिक समस्याओं का इलाज (Burns Management) | 6 | 20 |
अन्य कोई रोग जो उपर्युक्त बताई गई Specialties मे शामिल नही है (Unspecified Surgical Package) | 1 | 1 |
आयुष्मान कार्ड में शामिल होने वाले खर्च
अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो आपके इलाज के दौरान आप इन चीजों के पैसे देने से बच सकते हैं जोकि इस प्रकार से हैं।
- इलाज (Procedure) पर हुआ खर्च।
- नर्सिंग होम मे ठहरने का खर्च।
- भोजन पर हुआ खर्च।
- दवाओं पर हुआ खर्च।
- जांच पर हुआ खर्च।
- परामर्श पर हुआ खर्च।
Ayushman Card Bimari List 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- Ayushman Card Bimari List 2023 को देखने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे आप इसकी वेबसाइट जाएंगे आपके सामने इसका होम पेज ओपन हो जाएगा।
- अब इस होम पेज पर आपको MENU का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसको आपको ओपन कर लेना है।
- अब इसको ओपन करने के बाद आपको आयुष्मान कार्ड के अन्तर्गत 5 लाख तक का इलाज 1 साल मे बिल्कुल मुफ्त करा सकते है के ऑप्शन मे “Health Benefit Package” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आप Ayushman Card Bimari List 2023 PDF डाउनलोड कर सकते है।
- इस प्रकार आप आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत शामिल बिमारियो की लिस्ट चेक कर सकते है।
FAQs
Ayushman Card Bimari List 2023 कितनी बिमारिया शामिल है?
आयुष्मान कार्ड के अन्तर्गत 1574 प्रकार की बिमारिया शामिल है।
Ayushman Card मे कितने रूपेय तक का इलाज फ्री करवा सकते है?
आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 1 साल मे 5 लाख रुपए तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त करवा सकते है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
Ayushman Card बनवाने के लिए आवेदक भारतीय मूल निवासी होना चाहिए और आवेदक का नाम 2011 की जनगणना सूची मे होना चाहिए।