Bihar Police Constable Exam : Sipahi Bharti परीक्षा में आठ लोगों हुए गिरफ्तार 

Spread the love

सीएसबीसी ने Bihar Police Constable Exam के संबंध में एक बहुत ही मुख्य फैसला लिया है। एक अक्टूबर, 2023 को आयोजित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा को केंद्रीय चयन पर्षद (Central Selection Board of Constable, CSBC) की ओर की कैंसिल कर दिया गया है। बोर्ड ने पेपर से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा है कि, 1 अक्टूबर 2023 को दोनों पालियों की लिखित परीक्षा में काफी संख्ख्या में नकल करते हुए इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में अभ्यर्थी गिरफ्तार हुए हैं। इस परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इससे संबंधित नोटिफिकेशन की जांच कर कर सकते हैं।

बोर्ड के द्वारा आ बताया गया कि, अन्य और भी कई जगहों से पेपर में धांधली की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसके चलते 1 अक्टूबर, 2023 को आयोजित हुई दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही, 7 अक्टूबर, 2023 और 15 अक्टूबर, 2023 को निर्धारित परीक्षा भी अब अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वह नई तारीखों की जांच करने के लिए समय-समय पर पोर्टल पर विजिट करते रहें। बता दें कि है कि बिहार पुलिस में 21391 कॉन्स्टेबल पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रद्द 2023: Overview 

बोर्ड का नामकांस्टेबलों का केंद्रीय चयन बोर्ड
लेख का नामबिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रद्द
लेख का प्रकारनवीनतम अद्यतन
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की लाइव स्थिति रद्द सूचना?जारी किया
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रद्द की वर्तमान स्थिति01.10.023 – रद्द07.10.2023 – स्थगित15.10.023 – स्थगित
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें 

Bihar Police Constable Exam रद्द क्यों हुआ

बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम के लिए बिहार राज्य सरकार के द्वारा 21391 पदों पर सिपाही भर्ती निकाली गई थी। इसके पहले चरण की परीक्षा 1 अक्टूबर को संपन्न हुई थी, लेकिन केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष एसके सिंघल के द्वारा यह बताया गया कि पहले चरण की परीक्षा में पेपर धाधली के 26 मामले पकड़ाए गए हैं। इस मामले के अंतर्गत 47 अभ्यर्थियों व उनके सहयोगियों को धाधली का आरोपी बताकर गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ब्लूटूथ और चीट शीट पकड़े गई है। जिसमें उनके पास 10 वॉकी टॉकी, 20 वॉकी टॉकी एन्टीना, 10 वॉकी टॉकी चार्ज, 32 ब्लूटूथ इयरफोन आदि चीज मिली है। इस मामले में पुलिस के द्वारा आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा की 7 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा का क्या होगा 

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 के प्रथम चरण को रद्द करते हुए। बोर्ड के द्वारा एक आपातकालीन स्थिति बैठक बुलाई गई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि होने वाली 7 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक की बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा को तत्काल में अभी के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। इन परीक्षाओं को बोर्ड के द्वारा आगे आयोजित करवाया जाएगा। इन परीक्षाओं की आपको अपडेट जानने के लिए बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

FAQs

बिहार पुलिस के लिए कितना हाइट होना चाहिए?

बिहार पुलिस के लिए सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 165 सेंटीमीटर, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं SC/ST वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 160 सेंटीमीटर जबकि सभी वर्ग की महिलाओं की हाइट 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

बिहार पुलिस में कितना वजन होना चाहिए?

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करते समय महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 155 सेमी और वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए।

बिहार पुलिस का फिजिकल टेस्ट कैसे होता है?

लिखित परीक्षा पास करने पर शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसमें दौड़, गोला फेंक और ऊंची कूद शामिल हैं. सभी वर्ग के पुरुषों को 6 मिनट के अंदर एक मील यानी 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

निष्कर्ष

सीएसबीसी के द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम को धांधली के चलते रद्द कर दिया गया है। अब इसमें आने वाली 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। अब इन परीक्षाओं को कब आयोजित किया जाएगा यह बोर्ड के द्वारा जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इस अधिक से अधिक शेयर करें।

Related Articles :

Xiaomi Easy Finance Loan Scheme in Hindi

RuPay Domestic Card Scheme 2023-24 {Important Points}

Andhra Jagananna Civil Services Incentive Scheme 2023: Registration

Rate this post

Spread the love

Leave a Comment