Fasal Rahat Yojana Online Apply 2023 in Hindi

Spread the love

Fasal Rahat Yojana Online Apply 2023 : प्रत्येक राज्य की सरकार अपने राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करती है इसी प्रकार झारखंड राज्य सरकार ने भी किसानों को राहत पहुंचाने और उनकी आर्थिक सहायता करने के लिए झारखंड फसल राहत योजना की शुरुआत की है जहां उन्हें फसल के नुकसान पर सहायता राशि प्रदान की जानी है। 

फसल राहत योजना क्या है? और इससे कौन से लाभ किसानों को प्राप्त होने वाले हैं? और इसका उद्देश्य क्या है? इसकी संपूर्ण जानकारी यहां आपको मिलने वाली है तो आइए सबसे पहले जानते हैं झारखंड फसल राहत योजना क्या है-

फसल राहत योजना क्या है?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत शुरू किया जाने वाली ये फसल राहत योजना किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है क्योंकि  इस योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार द्वारा उन किसानों को सहायता राशि प्रदान की जाएगी जिनकी फसल को प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान हुआ है।

इस योजना में सूखा पड़ना, ओले गिरना और बाढ़ आने  जैसी प्राकृतिक आपदाओं को शामिल किया गया है। यदि किसी किसान की फसल इनमे से किसी भी कारणवश खराब हो जाती है तो उसे बीमा कंपनी के द्वारा नुकसान की राशि प्रदान की जाएगी  लेकिन इसके लिए किसान को प्रीमियम की राशि का भुगतान करना पड़ेगा।

झारखंड फसल राहत योजना के संचालन के लिए यहाँ की सरकार ने 100 करोड रुपए का बजट तैयार किया है और सम्भावना है कि इसकी शुरुआत दिसंबर के अंत तक हो सकती है।

Fasal Rahat Yojna Details

योजना का नामफसल राहत योजना
किस राज्य में शुरू हुई झारखंड
लाभार्थीझारखंड के किसान
उद्देश्यप्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के लिए आर्थिक सहायता
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jrfry.jharkhand.gov.in/

Pradhanmantri Matritwa Vandana Yojana 

योजना का उद्देश्य और लाभ:

झारखंड फसल राहत योजना की शुरुआत इसलिए की गई है ताकि किसानों को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान को झेलना ना पड़े और उन्हें आजीविका की साधन मे होने वाली कमी से बचाया जा सके। 

कई प्राकृतिक आपदाओं की वजह से अक्सर किसानों को समस्याओ का सामना करना पड़ता है इसलिए इस योजना का मुख्य उद्देश्य यही रखा गया है कि किसानों को  प्राकृतिक रूप से हुए नुकसान की भरपाई करके उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जा सके।

इस योजना से उनकी आय में वृद्धि तो होगी ही साथ ही वह कृषि के प्रति सशक्त भी होंगे और कृषि मे उनकी रूचि भी बढ़ेगी।

इस योजना के अंतर्गत किसानों को बहुत सारे लाभ प्राप्त होने वाले हैं जैसे कि-

प्राकृतिक आपदा के कारण जो भी नुकसान किसानों को झेलना पड़ा है उसकी भरपाई बीमा कंपनी द्वारा की जाएगी।

इस योजना की शुरुआत होने से किसान आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

इस योजना के अंतर्गत यह भी निर्धारित किया गया है कि जिन किसानों ने फसल के लिए कर्ज लिया है उनके कर्ज को भी माफ कर दिया जाएगा जो कि किसानों के लिए बहुत बड़ी राहत की बात होगी।

इससे उन्नत फसल की पैदावार को भी बढ़ावा मिलेगा।

Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana

महत्वपूर्ण दस्तावेज:

यदि आप भी झारखंड फसल राहत योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जो कुछ इस प्रकार है-

  1. आधार कार्ड 
  2. राशन कार्ड 
  3. किसान का आईडी कार्ड 
  4. बैंक खाता विवरण 
  5. निवास प्रमाण पत्र 
  6. फोन नंबर 
  7. आय प्रमाण पत्र 
  8. कृषि भूमि के दस्तावेज 

जहां आप को इस बात का ध्यान रखना है कि इस योजना के अंतर्गत केवल झारखंड के स्थाई निवासी ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए स्थाई निवासी को बीमा के प्रीमियम का  भुगतान करना होगा।

वे किसान जो पहले किसी बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी के रूप में शामिल नहीं किया गया है।

Fix Deposit Rate for all Bank

पंजीकरण की प्रक्रिया:

फसल राहत योजना के अंतर्गत आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है-

1.इसके लिए सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।

fasal rahat yojna
fasal rahat yojna

2.यहां आपके सामने एक पेज ओपन होगा जहां आपको किसान पंजीकरण का ऑप्शन मिलेगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जो कि इस योजना का आवेदन फॉर्म होगा।

fasal rahat yojna forum
fasal rahat yojna forum

4. इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी आपको सही- सही देनी है और रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

5. इतना करने के बाद फसल राहत  योजना में आपके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

फसल राहत योजना में Login कैसे करें

फसल राहत योजना में लॉग इन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पे जाए
वहां होम पेज पे आपको किसान लॉग इन करें का आप्शन मिलेगा
उसपे क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा
फिर अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
उसके बाद आपको login पे क्लिक करना है आप लॉग इन हो जायेंगे।

FAQ

Jharkhand rajya fasal rahat yojana kyc kaha karen

jharkhand rajya fasal rahat yojana me kyc karne ke liye aapko iski official website pe jana hoga waha se aap kyc kar payenge

फसल योजना में कब तक अप्लाई कर सकते हैं?

झारखण्ड फसल योजना में सभी किसान अप्लाई कर सकते हैं जिसकी अंतिम तिथि 30 नवम्बर को हैं

4/5 - (1 vote)

Spread the love

Leave a Comment