Kalia Yojana New List 2024: कालिया योजना की नई लिस्ट हुई जारी, यहां देखें पूरी जानकारी

Spread the love

Kalia Yojana New List 2024: ओडिशा सरकार के द्वारा राज्य के किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार के द्वारा कालिया योजना शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत अब सरकार के द्वारा लाभार्थियों की एक नई सूची जारी (Kalia Yojana New List 2024) की गई है। इस सूची को ओडिशा सरकार के द्वारा कालिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। अब किसान बहुत ही आसानी के साथ ऑनलाइन जारी की गई सूची में अपना नाम देख सकता है और उस सूची को डाउनलोड भी कर सकता है। 

इस योजना के अंतर्गत ओडिशा राज्य सरकार के द्वारा किसानों को ₹5000 तक का प्रोत्साहन लाभ उपलब्ध कराया जाता है। सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार से कालिया योजना में जारी हुई नई सूची (Kalia Yojana New List 2024) को देख सकते हैं व इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

यहां हम आपको यह भी बताएंगे कि इस योजना में आप किस प्रकार से अपना ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। सारी जानकारी को हासिल करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े। 

Kalia Yojana New List 2024: Overview

योजना का नामकालिया योजना 
आर्टिकल का नाम Kalia Yojana New List 2024
लाभार्थियोंओडिशा राज्य के किसान
द्वारा लॉन्च किया गयाओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री
उद्देश्यखेती के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराना
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करेन 

Kalia Yojana New List 2024: कालिया योजना के उद्देश्य

ओडिशा राज्य सरकार के द्वारा इस योजना को प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को सहायता प्रदान करना है|  हम सब यह बहुत अच्छे से जानते हैं कि हमारे देश के अधिकांश किसान अपनी राज्य सरकार से असंतुष्ट ही है। किसानों को संतुष्टि दिलाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा यह योजना शुरू की गई है। इसी प्रकार से किसानों के द्वारा उत्पन्न किया जाने वाला राजस्व उनकी जरूरत और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

जिससे वह अपने बच्चों की शिक्षा को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते सरकार ने कालिया योजना का शुभारंभ किया है। जहां राज्य सरकार किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। वही इस योजना के अंतर्गत किसान अपने बच्चों की शिक्षा के लिए या अन्य किसी उद्देश्यों के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं। 

Kalia Yojana New List 2024: कालिया योजना की विशेषताएं

ओडिशा राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई इस कालिया योजना की कई विशेषताएं हैं। जिनमें से कुछ विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं। 

  • इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के द्वारा किसानों को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹5000 का भुगतान किया जाएगा। 
  • इस योजना के अंतर्गत विजेता किस को ₹25000 का भी पुरस्कार दिया जाएगा। 
  • कालिया योजना के अंतर्गत आकस्मिक कवरेज में ₹200000 भी प्राप्त किए जाएंगे। 
  • सरकार के द्वारा दी जाने वाली है धनराही तुरंत ही लाभार्थी किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। 
  • योजना के अंतर्गत भूमिहीन किसानों को भी हर साल 12500 रुपए का भुगतान किया जाएगा। 

कालिया योजना के लिए पात्रता मापदंड

इस योजना की पात्रता प्राप्त करने के लिए ओडिशा राज्य सरकार के द्वारा कुछ पात्रता मापदंड रखे गए हैं जोकि आपके पास होने ही चाहिए। सरकार के द्वारा जारी किए गए पात्रता मापदंड कुछ इस प्रकार से हैं। 

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति ओडिशा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक सीमांत या छोटे समूह से होना चाहिए।
  • आवेदक के पास एक बैंक खाता होना चाहिए।
  • आवेदक की आय कम होनी चाहिए। 

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाते का विवरण 
  • आवेदन करने वाले का पता प्रमाण पत्र

ओडीशा कालिया योजना रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। http://kalia.olisha.gov.in/ 
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपके सामने इसका होम पेज ओपन हो जाएगा। इस होम पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन करें कि लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • जहां आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको शो बटन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को आपके द्वारा सही-सही भरा जाना चाहिए।
  • इसके बाद अपने से भी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। 

Kalia Yojana New List 2024: कालिया योजना सूची कैसे देखें

  • Kalia Yojana New List 2024, सूची देखने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब इस वेबसाइट की होम स्क्रीन पर आपको लाभार्थी सूची विकल्प के ऑप्शन को चुनना होगा। 
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन को चुनेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। अब आपको यहां पर अपने जिले और ब्लॉक का नाम भरना होगा और सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • जैसे ही आप सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी। 
  • इस पीडीएफ फाइल को आपको डाउनलोड कर लेना है और अगर आपको इस योजना में लाभ मिला होगा तो आप इसमें अपना नाम देख सकते हैं। 
5/5 - (1 vote)

Spread the love

Leave a Comment