Lek Ladki Yojana in Maharashtra | महाराष्ट्र लेक लड़की योजना 2023 ऑनलाईन आवेदन, पात्रता, लाभ और आवश्यक दस्तावेज

Spread the love

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए Lek Ladki Yojana की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत पीले और नारंगी कार्डधारी परिवारों की लड़कियों को इसका लाभ दिया जाएगा। योजना में किसी परिवार में लड़की के जन्म के बाद उसके नाम पर ₹5000 जमा किए जाएंगे और इसके बाद कक्षा 4 में 4000, कक्षा 6 में 6000 और 11वीं में जाने पर लड़की के खाते में ₹8000 डाले जाएंगे। योजना में लाभ लेने वाल लड़की की उम्र 18 वर्ष होने के बाद उसे 75000 रुपए नगद दिए जाएंगे। लेक लड़की योजना के बारे में सारी जानकारी हासिल करने के लिए आपको हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।

Lek Ladki Yojana
Lek Ladki Yojana

Lek Ladki Yojana: Overview

योजना का नाम  Maharashtra Lek Ladki Yojana
घोषणा की गई  महाराष्ट्र सरकार द्वारा
लाभार्थी  गरीब परिवार में जन्म लेने वाली लड़कियां
उद्देश्य  बालिका के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान करना
एक मुश्त राशि का लाभ   18 वर्ष की आयु पर 75000 रुपए
राज्य  महाराष्ट्र
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं  
अधिकारिक वेबसाइट  जल्द लॉन्च होगी
लेक लड़की योजना

Lek Ladki Yojana क्या है?

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में गरीब लड़कियों की शिक्षा के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत पात्र लड़कियों को 75 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे। वित्त मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने लेक लाडकी नाम से इस योजना की घोषणा की है। फड़णवीस ने घोषणा करते हुए कहा कि लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए लेक लड़की नाम से एक नई योजना शुरू की जाएगी। इसमें पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवार में लड़की के जन्म पर 5,000 रुपए, चौथी कक्षा में 4,000 रुपए, छठी कक्षा में 6,000 रुपए और 11वीं कक्षा में 11,000 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। लाभार्थी लड़की की आयु 18 वर्ष हो जाने पर उसे 75 हजार रूपये नकद दिये जायेंगे।

Lek Ladki Yojana का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लेक लड़की योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में बालिका के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान करना है। ताकि समाज में बेटियों के प्रति विकसित हुई नकारात्मक सोच को बदला जा सके और भ्रूणहत्या जैसे अपराधों पर रोक लग सके।

इस योजना के माध्यम से लड़कियों को 5 श्रेणियों में वित्तीय धनराशि प्रदान की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार द्वारा बालिका के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। लाभार्थी बालिका को 18 वर्ष की आयु होने पर आगे की पढ़ाई के लिए 75,000 रुपए की राशि दी जाएगी। जिससे बेटी को उच्च शिक्षा दिलाई जा सके। उसका भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है।

पात्रता मापदंड

  • इस योजना का लाभ पीले और नारंगी कार्ड धारक परिवारों की लड़कियों को दिया जाएगा।
  • लड़की महाराष्ट्र राज्य की निवासी होनी चाहिए।

Lek Ladki Yojana का लाभ

  • इस योजना के अनुसार, लड़की के जन्म के बाद उसके नाम पर 5000 रुपए जमा किए जाएंगे।
  • चौथी कक्षा में रहते हुए 4000 रुपए दिए जाएंगे।
  • छठी क्लास के दौरान 6000 रुपए और 11वीं कक्षा पूरी करने के बाद लड़की के खाते में 8000 रुपए जमा कर दिए जाएंगे।
  • लाभार्थी लड़की की आयु 18 वर्ष होने पर उसे 75 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
  • लाभार्थी का आधार कार्ड
  • अधिवास प्रमाणपत्र
  • पारिवारिक राशन कार्ड (केशरी राशन कार्ड)
  • पासबुक के साथ बैंक खाता
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • लड़की का जन्म प्रमाण पत्र

वास्तव में Lek Ladki Yojana क्या है और कौन पात्र है?

राज्य में लड़कियों की शैक्षणिक प्रगति और लड़कियों की जन्म दर बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में एक बेहद अहम फैसला लिया है। राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने जानकारी दी है कि ‘लेक लड़की’ योजना के तहत लड़कियों को 2000 रुपए  का फंड दिया जाएगा।

  • राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण, उनकी शैक्षणिक प्रगति के लिए राज्य सरकार ने ‘लेक लड़की’ योजना लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस योजना के तहत जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम है, जिनके पास पीले और नारंगी राशन कार्ड हैं, उनके लिए यह योजना शुरू की गई है। यह योजना दो बच्चों वाले परिवारों की लड़कियों के लिए यह योजना है।
  • लड़की के जन्म के बाद 5,000 रुपए, लड़की के स्कूल जाने के बाद 3,000 रुपए, लड़की के कक्षा 5 में प्रवेश करने के बाद 6,000 रुपए, लड़की के कक्षा 11 में प्रवेश करने के बाद 7,000 रुपए और लड़की के वयस्क होने के बाद 75,000 रुपए। यानी जब तक लड़की अठारह साल की नहीं हो जाती, सरकार उसे एक लाख एक हजार रुपए देगी, ऐसा महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा।
  • इससे माता-पिता के सिर पर लड़कियों की पढ़ाई का बोझ और उनके पालन-पोषण का बोझ भी कम होगा। इससे अब बच्चियों को भारीपन महसूस नहीं होगा, जिससे बेटियों की मृत्यु दर में निश्चित रूप से कमी आएगी। लड़कियों की शिक्षा के मामले में अच्छे कदम उठाये जायेंगे।

लेक लड़की योजना महाराष्ट्र के तहत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक कार्यालय से लेच लड़की योजना फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • उसके बाद आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करके आवश्यक दस्तावेज लेक लड़की योजना आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे।
  • सभी जानकारी ठीक से दर्ज करने के बाद और जरूरी दस्तावेज संलग्न करने के बाद इस आवेदन पत्र को उसी कार्यालय में जमा करना होगा जहां से आपने इसे प्राप्त किया है।
  • इस प्रकार आप लेक लड़की योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लेक लड़की योजना महाराष्ट्र के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

महाराष्ट्र सरकार ने लेक लड़की योजना की शुरूआत कर दी है। लेकिन सरकार के द्वारा अभी त इस योजना के लिए कोई भी आधिकारिक वेबसाइट की घोषणा नहीं की है। अगर आप इसक लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट की घोषणा होने तक इंतज़ार करना होगा।

FAQs

महाराष्ट्र Lek Ladki Yojana कब शुरू हुई ?

Maharashtra Lek Ladki Yojana की शुरुआत वर्ष 2023-24 में हुई।

महाराष्ट्र Lek Ladki Yojana की पात्रता क्या है ?

महाराष्ट्र राज्य की पीले और ऑरेंज राशन कार्ड धारक बालिका ही इस योजना के लिए पात्र हैं।

Related Post:

UP Bijli Bill Mafi Yojana 2023 Last Date

Loan Against Mutual Funds 2023 {How to Apply}

Bihar Police Constable Exam : Sipahi Bharti परीक्षा में आठ लोगों हुए गिरफ्तार 

Rate this post

Spread the love

Leave a Comment